छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरदबल, मंत्रालय से कलेक्टर कार्यालय तक बड़े बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य के विभिन्न विभागों, मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालयों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों, कलेक्टर कार्यालयों और उनके अधीनस्थ कार्यालयों में लंबे समय से एक ही स्थान अथवा एक ही कार्य-पटल पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों का कार्य-पटल अब अनिवार्य रूप से बदला जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सचिव अविनाश चंपावत ने आदेश जारी किया है।





