स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

रैपिडो यूजर्स के लिए बड़ी खबर, बिना सत्यापन के चल रही ऑनलाइन कैब सेवा पर उठे सवाल

रायपुर। शहर में सफर के लिए ऑनलाइन कार, बाइक की बुकिंग करने वालों को अलर्ट रहना होगा। इनके चालकों का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते इसके चालक दुष्कर्म, ठगी और चोरी की दोपहिया चलाने आदि जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विधानसभा इलाके में एक युवती से दुष्कर्म, गंज इलाके में युवती का हैंडबैग लेकर फरार होने का मामला सामने आ चुका है। इससे पहले चोरी की दोपहिया का भी इसमें इस्तेमाल करने का खुलासा हो चुका है।

पुलिस वेरीफिकेशन नहीं

शहर में चल रहे सवारी ऑटो और ई-रिक्शा का पुलिस ने वेरीफिकेशन कराया है। इससे ऑटो चालकों की पूरी जानकारी पुलिस के पास है। किसी भी अपराधिक मामले में ऑटो वालों की भूमिका होने पर उसकी गिरफ्तारी तत्काल हो जाएगी। पुलिस उसे आसानी से ढूंढ लेगी। दूसरी ओर अगर ओला, उबेर, रैपिडो जैसी कंपनियों के कार या दोपहिया चालक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं, तो पुलिस उन्हें तत्काल पकड़ नहीं पाती है। इसकी बड़ी वजह इन वाहनों के चालकों का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं होना है।

इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा आरोपी

गंज इलाके में युवती का बैग लेकर फरार होने वाले रैपिडो चालक का अब तक पता नहीं चल पाया है। पीडि़त युवती जिस मोबाइल नंबर के जरिए उससे संपर्क में थी, उसे आरोपी ने बंद कर दिया है। घटना 22 जुलाई की है, लेकिन अब तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है। परिवहन भी खामोश, पुलिस के पास जानकारी नहीं

शहर में कई कंपनियां ऑनलाइन बुकिंग के जरिए परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं। इनमें वाहन चलाने वाले कौन हैँ? और कहां के हैं? इसकी जानकारी केवल कंपनी के पास रहती है। स्थानीय स्तर पर इनकी जानकारी न पुलिस को होती है और न ही परिवहन विभाग के पास होता है। यही वजह है कि इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

केस-1

चार माह पहले विधानसभा इलाके की युवती ने कॉलेज जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। इस दौरान बाइक वाले ने युवती का नंबर ले लिया। फिर बार-बार कॉल करके उसे झांसे में लिया। दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती शिकायत पर विधानसभा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

केस-2

बोरियाखुर्द की रहने वाली भावना शर्मा ने फाफाडीह जाने के लिए 22 जुलाई को रैपिडो बुक की थी। उस समय हल्की बारिश हो रही थी। इसके चलते भावना ने अपना हैंडबैग रैपिडो चालक भीमगज उर्फ विक्की के पिट्ठू बैग में रख दिया था। फाफाडीह में भावना को छोड़ने के बाद रैपिडो चालक तेजी से फरार हो गया। उनके आवाज देने के बाद भी वह नहीं रुका। इसकी शिकायत पर गंज पुलिस ने आरोपी रैपिडो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button