BJP Raipur Rural : रायपुर ग्रामीण में बीजेपी को झटका, कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा


रायपुर। BJP Raipur Rural भाजपा ने जिला रायपुर ग्रामीण में बड़ा बदलाव किया है, जिसका कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। धरसींवा के सौ से अधिक पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज भी यह क्रम चल रहा है। अभनपुर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के पद छोडऩे की खबर आई है।
BJP Raipur Rural टंकराम वर्मा का विरोध
BJP Raipur Rural पार्टी ने जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिमेष कश्यप (बॉबी) को हटा दिया गया। कश्यप की जगह जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंकराम वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है, लेकिन उन्हें कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
नरेशचंद्र गुप्ता को सौंपा इस्तीफा
BJP Raipur Rural शुक्रवार को धरसींवा विधानसभा मंडल के अलग-अलग मोर्चा-प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी, जिनकी संख्या सौ से अधिक है। इन सभी ने पद छोड़ने का ऐलान किया है। ये सभी मंडल अध्यक्ष राबिन साहू को हटाने का विरोध कर रहे हैं। सभी पदाधिकारी पार्टी दफ्तर पहुंचे, और प्रदेश कार्यालय मंत्री नरेशचंद्र गुप्ता को इस्तीफा सौंपा है।
फैसले की नहीं दी जानकारी
फॉलो कारों क्लिक करो


अभनपुर से भी बदलाव पर विवाद हो रहा है। बताया गया कि युवा मोर्चा अध्यक्ष संचित तिवारी को कुछ दिन पहले ही हटाया गया था। इसके बाद से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में असंतोष है, और उन्होंने पद छोडऩे का ऐलान किया है। यहां भी युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले टंकराम वर्मा को काफी विरोध का सामना करना पड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पदाधिकारियों को बदलाव की जानकारी नहीं दी गई। पहले पार्टी में ऐसे निर्णयों के बारे में पहले सूचना दी जाती थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। वहीं टंकराम वर्मा का कहना है कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया गया। विधानसभा चुनाव में सक्रिय पदाधिकारियों की आवश्यकता है।