छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

ऐतिहासिक होगा भाजपा का शपथ ग्रहण समारोह, सभी समाज व राजनीति पार्टी को आमंत्रण : अरुण साव…

रायपुर। भाजपा को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। कल (13 दिसंबर) का शपथ ग्रहण समारोह भी ऐतिहासिक होने वाला है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। यह जानकारी छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने दी।

उन्होंने बताया कि समाज के हर वर्ग को समारोह में आमंत्रित किया गया है। वहीं कांग्रेस नेताओं को बुलाने के सवाल पर वे बोले कि पूरे छत्तीसगढ़ को आमंत्रित किया है, तो विपक्ष के नेता भी आमंत्रित है। राजनीतिक और धार्मिक संगठन समारोह के साक्षी बने, आमंत्रित करता हूं।

साव ने बताया कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों का आमंत्रित किया गया है।

कितने मंत्री लेंगे शपथ

पत्रकारों ने पूछा कि कितने लोग शपथ लेंगे, इस पर साव ने कहा कि कितने लोग शपथ लेंगे यह समय पर पता चल जायेगा।

11 सीटें पीएम मोदी की झोली डालेंगे

अरुण साव ने मिशन 2024 को लेकर कहा कि 11 लोकसभा सीटें पीएम मोदी की झोली में डालने के लिए एक एक कार्यकर्ता संकल्पित है।

Bol CG Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button