Cg Election 2023 डोंगरगढ़ विधायक ने किया विकास कार्य रोकने का काम, शराब के अवैध व्यापार को दिया बढ़ावा- विनोद खांडेकर
डोंगरगढ़। Cg Election 2023 चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के द्वारा आरोप प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है। डोंगरगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर ने कांग्रेस विधायक भुनेश्वर बघेल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उनका कहना है कि विधायक भुनेश्वर बघेल ने डोंगरगढ़ के विकास कार्य को बाधित करने का कार्य किया है।
विनोद खांडेकर ने कहा कि अधोसंरचना मद से 5 करोड़ की राशि से डोंगरगढ़ नगर पालिका के समस्त वार्डो में विकास कार्य होना था जिसका टेंडर भी जारी हो गया था। लेकिन सत्ता के नशे में चूर विधायक भुनेश्वर बघेल के लेटर पैड पर लिखी चिट्टी के माध्यम से संपूर्ण कार्य निरस्त कर दिया गया। बीते पांच सालों में विकास का एक भी कार्य डोंगरगढ़ में नही हुआ। किसी भी गली में सड़क का निर्माण नही है।
बल्कि गली-गली में शराब बेचने का काम इस कांग्रेस सरकार में विधायक के संरक्षण में हुआ है। डोंगरगढ़ में अवैध रूप से कोचियो द्वारा शराब का व्यापार धड़ल्ले से हो रहा है। उल्टा नकली शराब का कारोबार चलाने वाले विधायक भुनेश्वर बघेल का क्षेत्र के विकास पर क्या ही ध्यान होगा!