रात को देरी से घर आने वाले पति पर पत्नी का शक करना एक Natural Human Behaviour है : HC
अगर पति हर रोज देर रात घर आता है और पत्नी पति के अफेयर होने का शक करती है तो ये क्रूरता नहीं है. इस आधार पर पति तलाक की मांग नहीं कर सकता. ये कहना है छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का.
अदालत ने आगे कहा- अक्सर रात को देरी से घर आने वाले पति पर पत्नी का शक करना एक Natural Human Behaviour है. जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की डिवीजन बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी.

क्या है पूरा मामला?
पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि वो अक्सर देऱ रात घर आता था. और तो और कई बार तो घर भी नहीं आता था. पति ने दलील दी कि वो काम की वजह से देर रात घर पहुंचता था. और पत्नी का हर रोज उस पर शक करना क्रूरता है. इस आधार पर पति ने फैमिली कोर्ट से तलाक की मांग की थी. फैमिली कोर्ट ने पति को तलाक लेने की अनुमति दे दी. इस फैसले के खिलाफ पत्नी हाईकोर्ट पहुंच गई. इस पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने क्या कहा वो भी जान लीजिए.
हाईकोर्ट ने क्या कहा ?
हाईकोर्ट ने कहा- अगर पति अपने देऱ रात घर आने की वजह ठीक से पत्नी को बताता तो उस पर शक नहीं करती. यहां तक कि जब पत्नी अपने दोस्तों से बात करती तो उस पर पति भी शक करता. हाईकोर्ट ने आगे कहा- पत्नी से ये उम्मीद नहीं की जा सकती कि वो पति की इच्छा के अनुसार बाहरी लोगों से बात करे. अगर वो पति की बात नहीं मानती तो आप उसके चरित्र पर उंगली नहीं उठा सकते. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया. जिसमें पति को तलाक लेने की इजाजत दी गई थी.
- अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
- ’ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी- वन मंत्री केदार कश्यप’…..
- ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन’…..
- सेवा के 25 वर्ष: राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरक यात्रा – मंत्री राजेश अग्रवाल…..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास….



