CGBudget 2023 : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ा मानदेय, 2500 बेरोजगारी भत्ता, सीएम भूपेश ने किया ऐलान


रायपुर। CGBudget 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को बजट में बड़ी घोषणा की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सेविका, मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइया, होम गार्ड के जवान का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह की राशि बढ़ाने की जानकारी दी।
CGBudget 2023 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय 10 हजार- भूपेश
CGBudget 2023 मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि 12वीं पास बेरोजगारों को अधिकतम 2 साल तक 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दी जायेगी। पटेल का भी मानदेय बढ़ाया गया। ग्राम पटेल को 3 हजार देने का ऐलान किया। मध्यान्ह भोजन रसोइयों को 1800 रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता 6500 से बढ़ाकर 10 हजार किया गया है। वहीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 3550 से बढ़ाकर 5 हजार किया गया है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना करने का ऐलान किया है। अब 50 हजार रुपए मिलेगा। पहले 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि मिलते थे। अब 50 हजार रुपए मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो की घोषणा की। इसी तरह 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे। मनेंद्रगढ़, जांजगीर, कवर्धा और गीदम में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।


फॉलो करें क्लिक करें
17 लाख से ज्यादा किसानों को ऋण माफी किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश करते हुए कहा कि 17 लाख से ज्यादा किसानों को ऋण माफी का काम हमारी सरकार ने किया है। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 9000 प्रति एकड़ की सहायता राशि दी जा रही है। न्याय योजनाओं से किसानों, मजदूरों और वनाश्रित परिवारों के साथ-साथ सभी वर्गों का सशक्तिकरण हुआ है। हमने ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम किया है। चार वर्ष में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ मॉडल के रूप में पहचान मिली है। इस वर्ष हमने सर्वाधिक धान खरीदी का नया कीर्तिमान रचा है। लघु वनोपज खरीदी का गौरव भी मिला है। गौधन योजना को केंद्र सरकार द्वारा सराहा गया है।
इसे भी पढ़ें https://bolchhattisgarh.in/sant-ravidas-inspiration-for-social-harmony/