स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला लव होगे आज होगी रिलीज, नए-नए कलाकार कर रहे डेब्यू…

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोला लव होगे’ संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 8 मई को रिलीज हो रही है। निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य ने बताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ की सबसे अलग रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म होगी। फिल्म में नए-नए कलाकार डेब्यू कर रहे हैं। नायक आयुष राजवैद्य डेब्यू कर रहे हैं जो थिएटर के जरिए पहले ही पहचान बना चुके हैं। नायिका भानुप्रतापपुर की तिरांजली गोस्वामी है।

इसके साथ ही करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम, विक्रम राज ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। अनुमोद ने बताया कि फिल्म के तीन गीत डोंट टचमाय गगरी, मोला मुम्बई घुमा दे राजा और नैना रे नैना को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अनुमोद ने बताया कि फिल्म एक ऐसे युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है जो पढ़ा लिखा है बावजूद उसकी जड़ें पूरी तरह से अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं।

फिल्म में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल,सस्पेंस सभी कुछ है और फिल्म विशुद्ध रूप से पारिवारिक फिल्म है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता अपने परिवार व बच्चों के साथ बैठकर आराम से देख सकती है । निर्माता-निर्देशक सतीश जैन पहली बार अनुमोद फिल्मस की फिल्म मोला लव होगे का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button