छत्तीसगढ़चुनावदुर्ग संभागराजनीति

मुख्यमंत्री बघेल ने खैरागढ़ उपचुनाव में किया 50 बिस्तर वाले अस्पताल का वादा, भूपेश नही ये है ठगेस- विक्रांत सिंह

राजनांदगांव। भाजपा नेता व खैरागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है। वैसे तो भाजपा हर स्तर पर कांग्रेस सरकार को घेरने प्रयास कर रही है लेकिन खैरागढ़ उपचुनाव के समय किये गए वादों को लेकर विक्रांत सिंह लगातार कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री बघेल पर निशाना साध रहे हैं।

खैरागढ़ में उपचुनाव के समय किये गए वादे कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक यशोदा वर्मा के लिए बहुत बड़ा गड्ढा साबित हो रहा है।

विक्रांत सिंह ने कहा कि खैरागढ उपचुनाव में 50 बिस्तर का अस्पताल बनवाने का वादा खुद मुख्यमंत्री ने किया था जो की अब तक नहीं बना न ही उस घोषणा का आज तक स्थिति में जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई हुई न ही कागजी कार्रवाई हुई है। उन्होंने आगे कहा कि अतरिया और जालबांधा में कॉलेज खोलने की घोषणा कर कांग्रेस विधायक और कांग्रेस सरकार ने क्षेत्रवासियों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। छुईखदान मार्ग के निर्माण के बदले विस्थापितों को मुआवजा देने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। साल्हेवारा में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खुलवाने की घोषणा पुरी नहीं हुई। जिला अस्पताल के साथ-साथ गंडई, छुईखदान एवं साल्हेवारा में 50-50 बिस्तर का अस्पताल बनाये जाने का वादा पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा की गई गडई क्षेत्र में एक हाई टेक सब्जी मंडी के निर्माण की घोषणा पुरी नहीं हुई। विक्रांत ने कहा इस कांग्रेस सरकार ने केवल भ्रष्टाचार किया है। क्षेत्र के लोगों को ठगने का काम किया है।

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button