छत्तीसगढ़चुनावमुख्यमंत्रीराजनीतिरायपुर संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद और बिलाईगढ़ दौरे पर, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

इसी कड़ी में आज सीएम साय प्रदेश के दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय दोपहल 12 बजे महासमुंद के लिए रवाना होंगे और 12:30 बजे महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी की नामांकन रैली में शामिल होंगे।

इसके बाद सीएम साय दोपहर 3 बजे बिलाईगढ़ जिले के पवनी पहुंचेंगे। सीएम साय पावनि में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करंगे और इसके बाद रायपुर वापस लौटेंगे। इसके बाद सीएम साय रात 9:30 बजे रायपुर के शदाणी दरबार जाएंगे और शदाणी दरबार में 64वीं वर्सी महोत्सव में शामिल होंगे।

Bol CG Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button