छत्तीसगढ़चुनावराजनीति

कांग्रेस घबराई हुई है और डरी हुई है :- अरुण साव

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि राजनांदगांव के चार विधानसभा सीटों पर आज नामांकन भरा जायेगा। उनके नामांकन रैली में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह आ गए हैं। सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होगा। उनके आने से पार्टी को बड़ा लाभ मिलेगा।

कांग्रेस की पहली सूची जारी होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि तारीख पर तारीख के बाद कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस डरी और घबराई हुई है।

सरकार की सफलता का ठीकरा कांग्रेस ने विधायकों की टिकट कांग्रेस काटकर फोड़ दिया। ये दर्शाता है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ वातावरण है। कांग्रेस ने जनता को लूटने और परेशान करने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button