छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

कांग्रेस ने पूर्ण शराबबंदी का वादा करके मतदाताओं से छल किया : मूणत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने शराबबंदी फ्लॉप होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्ण शराबबंदी का वादा करके मतदाताओं से छल किया है। शराबबंदी अध्ययन के बहाने जनता के पैसों से विधायकों को दूसरे राज्य में पिकनिक के लिए भेजा। लेकिन सार कुछ नहीं निकला।

पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि भूपेश बघेल द्वारा अंततः सार यह निकाला गया कि शराब बिक्री जारी रहेगी। भूपेश जनता को बेवकूफ क्यों समझते हैं? आने वाले चुनाव में जनता हिसाब चुकता करेगी।

फॉलो कारों क्लिक करो

मूणत ने ट्वीट कर चुनावी साल में बेरोजगारी भत्ता का प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बेरोजगारी भत्ते की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया है। 1 अप्रैल से कांग्रेस सरकार बेरोजगारी भत्ता देने वाली है। लेकिन चंद महीने बाद राज्य में चुनाव है।

इस पर पूर्व मूणत ने भूपेश बघेल की क्रोनोलॉजी समझाई है। क्रोनोलॉजी समझिए! साढ़े 4 साल में कुछ नहीं किया। अब चंद महीने बाद चुनाव है। इससे पहले गोबर को युवाओं का सुनहरा भविष्य गढ़ता रोजगार बताया था। सबको भौरा बांटी में व्यस्त किया था। आरक्षण रोककर रोजगार छीन ली। अब चुनाव के डर से बेरोजगारी भत्ता की घोषणा की है। वहीं प्रदेश में शराबबंदी रद्द है! भूपेश बघेल के राज में युवा मदहोश है। चुनाव में जनता भूपेश बघेल की सरकार को अच्छे तरीके से जवाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button