स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
रायपुर : पश्चिम बंगाल के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों में चक्रवाती तूफान रेमल ने तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों घर ढह गए। असम में 12 तो मणिपुर में तीन लोगों की जान चली गई। आपदा प्रभावित असम, त्रिपुरा, मणिपुर में जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
असम में शुक्रवार को हुई छह लोगों की मौत के साथ अब तक मरने वालों की कुल संख्या 12 हो गई। अब तक 11 जिलों में 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घट्न पर शोक जताया हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि चक्रवात रेमल के प्रभाव के कारण पश्चिम बंगाल समेत कई पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन से कई लोगों के निधन व घायल होने का दुःखद समाचार मिला है। आपदाओं से प्रभावित हुए सभी आमजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, मैं ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।