elephant attack : हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, वन विभाग ने ग्रामीणों को दी चेतावनी
बालोद। elephant attack जिले में हाथियों का आतंक जारी है। हाथी ने फिर एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। मृतक महिला गीताबाई की उम्र 60 वर्ष है। वह मंगलवार सुबह 5 बजे घर से बाहर शौच के लिए निकली थीं। घटना के बाद से वन विभाग अलर्ट मोड पर हैं। गांव में लगातार मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सचेत किया जा रहा है कि अकेले वन क्षेत्रों में प्रवेश न, करें घरों से बाहर अकेले न जाएं।
elephant attack स्वास्थ्य केंद्र में तोड़ा दम
elephant attack जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह हाथी ने महिला को कुचल दिया। जिसके बाद ग्रामीणों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को डोंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
फॉलो कारों क्लिक करो
डौंडी वन विभाग की टीम दंतैल हाथी के क्षेत्र में होने की सूचना पहले ही दे चुकी है। वन विभाग व पुलिस मामले की जांच में जुटी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बालोद जिले हाथियों के हमले में लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों की जान जा चुकी है।
इसे भी पढ़े- Gothan scam, कांग्रेस राज में 1300 करोड़ का गोठान घोटाला : अरुण साव