शास्त्रों के मुताबिक देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और चार महीने की योग निद्रा के बाद आज के दिन फिर से सृष्टि का भार संभालते हैं।
पंचांग के मुताबिक आज 23 नवंबर के दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन से चार महीने से रुके हुए शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। इस एकादशी को देवउठनी, देवउठनी ग्यारस या देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

मान्यताओं के अनुसार आज के दिन कई जगहों पर आज के दिन तुलसी विवाह रचाया जाता है। इसी के साथ बता दें कि आज के दिन श्री हरि अपने भक्तों की हर मुराद को पूरा करते हैं। तो चलिए जानते हैं अपनी पुकार को भगवान तक पहुंचाने के लिए राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए। जिस से भगवान जल्दी आपकी मनोकामना को पूर्ण करें।
- मेष राशि: ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार आज के दिन मेष राशि के जातकों को भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा कर्ज से मुक्ति पाने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- वृषभ राशि: जीवन में मान- सम्मान प्राप्ति के लिए आज के दिन मां तुलसी की पूजा करें और श्री हरि को पंचामृत और पंजीरी का भोग लगाएं।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को पूजा के समय जगत के पालनहार को तुलसी दल अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन का हर ऐशो-आराम आपको प्राप्त होता है।
- सिंह राशि: जीवन भर अच्छे स्वास्थ्य की कामना को पूर्ण करने के लिए आज के दिन दक्षिणावर्ती शंख में दूध और गंगाजल डालकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- कन्या राशि: नौकरी या कारोबार में अगर किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं। ऐसा करने से जल्द ही श्री हरि रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर कर देंगे।
- तुला राशि: शास्त्रों के मुताबिक आज के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु को पीली मिठाई, पीले वस्त्र और पीले फूल अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में चल रहा मानसिक तनाव दूर हो जाता है।
- वृश्चिक राशि: जल्द से जल्द जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें।
- धनु राशि: पैसा कमाने के बाद भी अगर धन हाथ में रुक नहीं रहा तो ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान करें। ऐसा करने से आर्थिक नुकसान कम होते हैं।
- मकर राशि: मकर राशि के साधकों को आज के दिन व्रत रखना चाहिए। उसके बाद भगवान विष्णु को केला और हल्दी अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान आपके जीवन से समस्त दुःख को काट देते हैं।
- कुंभ राशि: घर-परिवार में अगर अशांति का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन शाम के समय मां तुलसी को लाल चुनरी चढ़ाएं।
- मीन राशि: मीन राशि के लोगों को आज के दिन गंगाजल के साथ भगवान विष्णु का जलाभिषेक करना चाहिए।
- महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव, 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि
- The Tragedy of Partition: How Film Songs Made India Weep
- रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस
- श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..



