सोने-चांदी के भाव में फिर उतार-चढ़ाव, 2 जुलाई को जानें गोल्ड का लेटेस्ट रेट…
सोने-चांदी के भाव में फिर उतार-चढ़ाव, 2 जुलाई को जानें गोल्ड का लेटेस्ट रेट...

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में 2 जुलाई को भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में लगातार बदलते रुझानों का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन के बयान के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल आया था, लेकिन गुरुवार सुबह बाजार खुलते ही फिर गिरावट का रुख देखने को मिला।
ग्लोबल मार्केट में फिर नरम पड़ा सोना-चांदी
गुरुवार सुबह करीब 7:50 बजे अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज COMEX पर सोना करीब 0.64% की गिरावट के साथ 4,056.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी का भाव 0.40% टूटकर 60.270 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। ग्लोबल मार्केट की इसी कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया।
घरेलू कमोडिटी बाजार MCX में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत मिश्रित रही. सुबह सोने का भाव करीब 1,44,394 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,31,915 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. कारोबार के दौरान दोनों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन केविन वॉर्श के महंगाई और ब्याज दरों पर दिए गए बयान के बाद सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी आई थी। COMEX पर सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी 60 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गई थी। घरेलू बाजार में भी सोने की कीमत बढ़कर 1,45,085 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,32,131 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी. हालांकि कारोबार खत्म होने तक सोना 1,44,389 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,30,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।



