Forest Corruption CG : भ्रष्टाचार मामले में वन मंत्री अकबर घिरे, सदन में की DFO के खिलाफ जांच की घोषणा, 5 निलंबित


रायपुर। Forest Corruption CG विधानसभा में बुधवार को धरमलाल कौशिक ने प्रश्नकाल के दौरान जंगल में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इस मामले पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने डीएफओ DFO के खिलाफ जांच की घोषणा की है। वहीं मंत्री ने बताया कि मामले में पांच लोगों को निलंबित किया है।
Forest Corruption CG जांच में कौन दोषी ?
Forest Corruption CG धरमलाल कौशिक ने पूछा कि क्या मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर के आदेश पर अक्टूबर, 2021 में आमागुड़ा, भालुमुड़ा और परिक्षेत्र बेलगहना के तरत अनियमितता व अन्य के संबंध में जांच समिति का गठन किया गया था? मार्च 2022 में उप वन मंडलाधिकारी कोटा द्वारा जांच प्रतिवेदन वनमंडलाधिकारी बिलासपुर को प्रस्तुत किया गया था। जांच में कौन दोषी पाया गया है?
फॉलो कारों क्लिक करो


Forest Corruption CG मंत्री अकबर ने बताया कि जांच में वन क्षेत्रपाल विजय कुमार साहू, उप वन क्षेत्रपाल सेवक राम बैगा, वन पाल मोहम्मद शमीम, वन रक्षक हितकुमार ध्रुव और मुलेश कुमार जोशी दोषी पाये गए थे। कौशिक ने कहा कि भुगतान के पूर्व निरीक्षण की जवाबदारी किसकी थी? मंत्री ने बताया कि परिक्षेत्र अधिकारी के अंतर्गत सब कार्य होते हैं। रेंजर की जवाबदारी होती है। कौशिक ने वन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें डीएफओ की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने पूछा कि क्या डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई होगी?
वन मंत्री ने बताया कि जांच हुई है। जो दोषी मिले हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मंत्री ने अंतिम भुगतान से पहले डीएफओ की जिम्मेदारी होना स्वीकार किया। साथ ही जांच कराने का आश्वासन दिया।
से भी पढ़ें https://bolchhattisgarh.in/pasra-shulk-vegetable-vyapari-not-pay/