स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
मध्यप्रदेश

इंदौर में वेल्डिंग के दौरान एक के बाद एक 4 धमाके, पांच बसों में लगी आग…

इंदौर। मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के नवलखा इलाके में खड़ी 5 बसों में एक एक करके भीषण आग लगने के बाद सनसनी फैल गई। आग इतनी भयावह थी कि, इसकी लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर तक धिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, आग लगने के दौरान एक के बाद एक 4 धमाके भी सुनाई दिए। ये गैस सिलेंडर फटने के जैसी आवाज थी। फिलहाल, इसकी अबतक इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि, ये घटना नवलखा इलाके में तीन इमली के पास सोमवार सुबह घटी है। बताया जा रहा है कि, यहां यात्री बसें पार्क की जाती हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक बस में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी के चलते संबंधित बस में वेल्डिंग की जा रही थी। यहीं किसी कारण से बस ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में लपटें एक के बाद एक पांच बसों तक पहुंच गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि, हादसे के समय मौके पर 20 से ज्यादा बसें खड़ी थीं। आनन-फानन में सभी बसों को उनके स्थान से हटाया गया। हालांकि, जबतक संबंधित बस के नजदीक खड़ी पांच बसों ने भी आग पकड़ ली थी। वहीं, आसपास रिहायशी बस्ती होने की वजह से लोगों में सनसनी फैल गई। इलाके के लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हो गए।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button