स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में 30 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर*

*राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में 30 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर*

 

बेमेतरा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगई के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड नवागढ़ के राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में 30 जुलाई (गुरुवार) को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेमरी में आयोजित होगा। शिविर का संचालन बीएमओ डॉ. एम.एम. रजा एवं बीपीएम सी.के. देवांगन के नेतृत्व में किया जाएगा।

 

शिविर में बालको मेडिकल हॉस्पिटल, रायपुर के कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से मुख कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर तथा गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की निःशुल्क जांच की जाएगी। इसके साथ ही कैंसर के लक्षण, बचाव, संतुलित खान-पान एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जाएगा।

 

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श का लाभ उठाने तथा कैंसर के प्रति जागरूक बनने की अपील की है।

Bol Chhattisgarh Web Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button