Gold Silver Price: सोना-चांदी में आज तेजी, जानें क्या है है नई कीमत

Gold Silver Price: सोना-चांदी के बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली है, इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 4% से ज्यादा की गिरावट बताई जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के कारण ग्लोबल मार्केट में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX में सुबह से ही गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है।
COMEX पर सोना-चांदी की चाल
पिछले कारोबारी दिन (शुक्रवार) COMEX पर सोना 3.06% की बढ़त के साथ 4,239.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 6.44% की तेजी के साथ 68.120 डॉलर प्रति औंस पर रही. आज सोमवार सुबह बाजार खुलते ही सोने में 1.86% की और तेजी देखने को मिली और यह 4,317.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी 3.23% की बढ़त के साथ 70.205 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव
चेन्नई: 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम
दिल्ली: 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम
मुंबई: 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम
कोलकाता: 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम
बैंगलोर: 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम



