स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Tech & IT

सुनहरा मौका,Galaxy S26 की लॉन्चिंग से पहले S25 Ultra की कीमत में हजारों रुपये की कटौती

नई दिल्ली। टेक्नो सैमसंग का फोन चाहने वालों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। अक्सर नई सीरीज आने से पहले पुराने मॉडल्स पर बड़े डिस्काउंट मिलते हैं, लेकिन S25 Ultra पर मिल रही ये छूट अब तक की सबसे आकर्षक डील्स में से एक मानी जा रही है। जो सैमसंग खास अपने ग्राहकों के लिए वैलेंटाइन डे सेल में लेकर आया है।क्या आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदने का मन बना रहे हैं? सैमसंग का सबसे शक्तिशाली माना जाने फोन गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। 25 फरवरी को गैलेक्सी एस 26 सीरीज की वैश्विक लॉन्चिंग से ठीक पहले, कंपनी अपने इस 200MP कैमरा बीस्ट को 21 हजार रुपये सस्ते में बेच रही है। फ्लिपकार्ट की वैलेंटाइन डे सेल में मिल रहे इस ऑफर ने टेक बाजार में हलचल मचा दी है।कैसे बचाएं हजारों रुपये?फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में इस प्रीमियम डिवाइस पर कई लेयर्स में डिस्काउंट मिल रहा हैसीधी कटौती: फोन को सेल में 1,08,852 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है।बैंक डिस्काउंट: चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए आप अतिरिक्त चार हजार रुपये की छूट पा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत 1,04,852 रुपये हो जाती है।एक्सचेंज ऑफरअगर आपके पास पुराना प्रीमियम फोन है, तो आप 53,050 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं, जो इस डील को और भी सस्ता बना देता है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button