रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी के पास पिकअप वाहन पलटने से मजदूरों की मृत्यु पर अत्यंत शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी से दिवंगतों की सद्गति एवं उनके परिजनों को इस कठिन परिस्थिति में धैर्य प्रदान करने एवं घायल हुए मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Back to top button