स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Uncategorized

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी, वज्रपात भी होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है।

प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लगे उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया अभी सक्रिय है।

हालांकि यह पहले की तुलना में थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन इसके प्रभाव से पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं।बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है।

मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसारमौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button