स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, ट्रैक्टर में जा टकराई स्कूटी…

दुर्ग। दुर्ग जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से पीछे से आ रही स्कूटी टकरा गई। दिल दहला देने वाले हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और दो बच्ची शामिल है। वहीं, एक बच्चा गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों मृतक उतई के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक भिलाई निवासी अमृता निर्मलकर 28 वर्ष चार लोगों के साथ बसंत विहार जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकली थी। आज सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाली सड़क के पास ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर के पीछे उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्कूटी सवार दो महिला और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। सड़क पर लंबा जाम लग गया।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button