दुनिशा मिश्रा, रायपुर. भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र में प्रदेश में शिक्षा की अधोसंरचना पर भी विशेष जोर दिया है।
घोषणा पत्र में प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्धिशाली राज्य बनाने में भाजपा कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।
शिक्षा को लेकर घोषणा एक नजर
- हर जिले में प्रयास कोचिंग सेंटर की स्थापना, मुफ्त कोचिंग दी जाएगी
- हर ब्लॉक में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए आवासीय व्यवस्था
- दसवीं कक्षा से करियर काउंसिलिंग सुविधा अनिवार्य
- 57 हजार रिक्त शिक्षक के पद भरे जाएंगे
- प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए वार्षिक आय की सीमा 5 लाख रुपए तक
- छत्तीसगढ़िया हुनर स्कालरशिप के तहत टॉप 100 विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान
- हर जिला मुख्यालय में 200 बेड के स्नातकोत्तर छात्रावास खोले जाएंगे।
- सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाएगी
- किसान और खेतिहर मजदूरों के बच्चों को स्नातकोत्तर तक 2 लाख की छात्रवृत्ति।
- विश्व स्तरीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना।

राज्य-देश की बुनियाद शिक्षा
टीचर उषा शर्मा का बीजेपी के घोषणा पत्र में शिक्षा को लेकर कहना है की अगर बीजेपी अपने वादे पर सच में खरी उतरती है तो बीजेपी से बढ़िया सरकार कोई नहीं होगा. क्योंकि किसी भी राज्य-देश की बुनियाद शिक्षा होती है और अगर ये ही मजबूत है तो उस स्थान का सर्वांगीण विकास होता है. इस घोषणा पत्र में जो दसवीं कक्षा से करियर काउंसिलिंग सुविधा अनिवार्य वाला वादा है यह सबसे अच्छा है, क्योंकि ज्यादातर बच्चे आगे की पढाई को लेकर यही पर भटक जाते हैं. दूसरा विदेश में छत्तीसगढ़ की पहचान बनाने के लिए छत्तीसगढ़िया हुनर स्कालरशिप के तहत टॉप 100 विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान बेस्ट है.
अगर हो तो बेस्ट है
स्टूडेंट निशा शर्मा का कहना है की अगर प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए वार्षिक आय की सीमा 5 लाख रुपए तक, छत्तीसगढ़िया हुनर स्कालरशिप के तहत टॉप 100 विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान, हर जिला मुख्यालय में 200 बेड के स्नातकोत्तर छात्रावास खोले जाएंगे। तीनों वादे सच में पूरे हो तो हम जैसे स्टूडेंट के लिए सबसे बेस्ट होगा।
- राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी ने मारी बाजी, ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम को मिला प्रथम पुरस्कार….
- छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, पर्यटन और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार….
- बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री साय….
- दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी, महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त जारी, महिलाओं में उत्साह का माहौल……
- राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां, एक ही जगह पर 20 से अधिक धान की किस्में, दलहन-तिलहन और उद्यानिकी फसलों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन….



