छत्तीसगढ़चुनावदुर्ग संभागराजनीतिरायपुर संभाग

पंडरिया का विकास करना है तो प्रदेश में भाजपा जरूरी है- भावना बोहरा

पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी से पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भावना का कहना है कि पिछले पांच सालों में पंडरिया में एक भी कार्य नही हुआ है। नए स्कूल का निर्माण तो क्या पुराने जर्जर स्कूलों की मरम्मत इस सरकार ने नही कराया ह। उन्होंने कहा कि पंडरिया में सारे विकास के कार्य ठप्प हैं। भावना ने लोगों से कहा कि कांग्रेस सरकार ने ग्राम भरेवापारा से अगलडीहा रोड निर्माण, कुकदूर देहानटोला यादव पारा में पुलिया निर्माण, ग्राम कुई में सर्व सुविधा युक्त आदिवासी सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम कोदवागोढान में आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल निर्माण, कांती जलाशय की वर्षों से लंबित मांग को पूरा करने, पंडरिया क्षेत्र के अंतर्गत कुम्बा में कॉलेज जैसी घोषणाएं आज तक पुरी नहीं कर पायी। आखिर इनके विधायक और कांग्रेस सरकार ने पांच साल किया क्या? कांग्रेस ने पांच साल केवल भ्रष्टाचार किया है। लोगों को लूटा है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले जिले के क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी बैगा समुदाय को उनके हक का पट्टा नही दिया गया। उनके स्थान पर रोहिंग्याओं को बसाकर उनको पट्टा दिया जा रहा है और अपने ही घर में आदिवासियों बेघर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा पंडरिया और प्रदेश का विकास तभी संभव है जब क्षेत्र में भाजपा का विधायक और प्रदेश में भाजपा सरकार होगी।

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button