स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Delhi Assembly Election LIVE Updates: दिल्ली में वोटिंग खत्म, केजरीवाल ने डाला जहां वोट, उस बूथ के मतदाता क्या बोले?

Delhi Assembly Election LIVE Updates: दिल्ली में वोटिंग खत्म, केजरीवाल ने डाला जहां वोट, उस बूथ के मतदाता क्या बोले?दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान अब खत्म हो गया है. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है. हालांकि, कांग्रेस भी इस चुनाव में अपनी जमीन तलाशती दिख रही है. अब ऐसे में 8 फरवरी को ही पता चलेगा कि आखिर दिल्ली की जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है. इस बार के चुनाव में यमुना में प्रदूषित पानी का मुद्दा, भ्रष्टाचार और खराब सड़कों का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहे. आपको बता दें कि इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिलती है तो सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी करेगी. वहीं अगर बात बीजेपी और कांग्रेस की करें तो वो भी इस चुनाव को जीतकर सत्ता में वापसी की कोशिश जरूर करेगी. दिल्ली में बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है जबकि कांग्रेस 2013 के बाद से ही सत्ता से बाहर है. दिल्ली के चुनाव में इस बार 699 उम्मीदवार मैदान में है. मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरी करा ली जाए इसके लिए अर्धसैनिक बलों की 200 से ज्यादा कंपनियों को तैनात किया गया है, 35 हजार से ज्यादा दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. दिल्ली में लगभग 3000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील बताया गया है. जहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस इस मौके पर ड्रोन से भी निगरानी रखेगी.Delhi Election LIVE Updates:

Delhi Election Voting 2025 LIVE Updates: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान खत्म हो गया है. शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button