स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में आम बीनने गए बच्चों पर गिरी बिजली, 2 मासूम समेत 3 की मौत

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदलने के साथ ही बड़ा हादसा हो गया। धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी ग्राम पंचायत के खुटापारा में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, दो मासूम बच्चे स्कूल मैदान में आम बीनने गए थे। इसी दौरान तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। वहीं, पास में बैल चरा रहा एक युवक भी बिजली की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने दो बच्चों सहित तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही धौरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद खुटापारा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली गिरने की आशंका वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button