Quick Feed

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की आंधी, नरेन्द्र मोदी चार जून के बाद नहीं रहेंगे प्रधानमंत्री : राहुल गांधी

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की आंधी, नरेन्द्र मोदी चार जून के बाद नहीं रहेंगे प्रधानमंत्री : राहुल गांधीकांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की आंधी हर जगह है और नरेन्द्र मोदी चार जून के बाद प्रधानमंत्री नहीं होंगे. उन्होंने बहन प्रियंका गांधी द्वारा महाराष्ट्र के नंदूरबार में एक रैली में उमड़ी भीड़ के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो को साझा करते हुए यह बात कही. राहुल गांधी ने लिखा, “महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश, हरियाणा हो या बिहार, हर तरफ ‘इंडिया’ की आंधी चल रही है. मैं फिर कहता हूं – चार जून के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहने वाले.”महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश, हरियाणा हो या बिहार, हर तरफ INDIA की आंधी चल रही है।मैं फिर कहता हूं – 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहने वाले। https://t.co/5H8pc8fNmA— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2024’इंडिया’ की सरकार बनने जा रही है : प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी की पोस्ट में कांग्रेस की रैली में जुटी भारी भीड़ नजर आ रही है. उन्होंने लिखा, “नंदूरबार, महाराष्ट्र की जनता के इस जोश से भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार. महाराष्ट्र का संदेश स्पष्ट है- ‘इंडिया’ की सरकार बनने जा रही है.”नंदूरबार लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ रहा, लेकिन पहली बार पार्टी 2014 में यहां से हार गई. भाजपा की हीना गावित ने कांग्रेस के नौ बार के सांसद माणिकराव गावित को हराया, जो 1981 से इस सीट पर काबिज थे. इस बार हीना गावित के मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार गोवाल पाडवी हैं. मार्च में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसी इलाके से गुजरी थी.ये भी पढ़ें :* कांग्रेस ने भी गलतियां की हैं, आने वाले समय में इसे अपनी राजनीति को बदलना होगा : राहुल गांधी * In-depth : ऐसे तो नहीं हरा पाएंगे मोदी को! कांग्रेस की रणनीति पर उठ रहे सवाल * उत्तर प्रदेश में ‘इंडिया’ गठबंधन को 50 से कम सीट नहीं मिलेगी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लिखा, “महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश, हरियाणा हो या बिहार, हर तरफ ‘इंडिया’ की आंधी चल रही है. मैं फिर कहता हूं – चार जून के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहने वाले.”
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button