Quick Feed

NDTV इलेक्शन कार्निवल : कानपुर में इस बार भी जनता BJP के लिए ‘राजी’ या कांग्रेस मारेगी बाजी? जानें वोटर्स का मिजाज

NDTV इलेक्शन कार्निवल : कानपुर में इस बार भी जनता BJP के लिए ‘राजी’ या कांग्रेस मारेगी बाजी? जानें वोटर्स का मिजाज

लोकसभा चुनाव 2024 (LOk Sabha Elections 2024) में उत्तर प्रदेश सीटों के लिहाज से सबसे बड़ा राज्‍य है. यहां की 80 लोकसभा सीटों पर केंद्र की सत्ता का दारोमदार तय होगा. चौथे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान कानपुर बेहद महत्‍वपूर्ण सीट है. कानपुर को उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के रूप में जाना जाता है और इसे कभी ईस्‍ट का मैनचेस्‍टर कहा जाता था. कभी लेफ्ट का गढ़ रहे कानपुर में 1999, 2004 और 2009 में कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक लगाई तो 2014 और 2019 में भाजपा ने जीत दर्ज की है. यहां 13 मई को वोट डाले जाएंगे. कानपुर में क्‍या हैं चुनावी मुद्दे और क्‍या है यहां के नेताओं और मतदाताओं की राय, यह जानने के लिए एनडीटीवी इलेक्शन कार्निवल (NDTV Election Carnival) कानपुर पहुंचा है. कानपुर में भाजपा ने रमेश अवस्‍थी को उम्‍मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने आलोक मिश्रा पर भरोसा जताया है. वहीं बसपा से कुलदीप भदौरिया को चुनाव मैदान में उतारा है.NDTV Election Carnival में कानपुर से सांसद रह चुकीं सुभाषिनी अली ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्‍होंने कहा, “भाजपा ने तीन मामलों में तमाम हदों को पार कर दिया है. एक तो इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड के मामले में दिखाया कि वो भ्रष्‍टाचार में नंबर वन हैं. दूसरा बिलकिस बानो और रवन्‍ना मामला बताता है कि वो महिलाओं की सुरक्षा के मामले में वो अपराधी हैं और तीसरी बात ये है कि उन्‍होंने नौजवानों के भविष्‍य को पूरी तरह से बिगाड़ने का काम किया है. सारे पेपर आउट हो गए, एक भी नौकरी नहीं मिली.”गैर भाजपाई सांसदों की जरूरत : रूमी हसन वहीं समाजवादी पार्टी से विधायक रूमी हसन ने कहा कि कानपुर ही नहीं पूरे देश को गैर भाजपाई सांसदों की जरूरत है और इसलिए जरूरत है कि हमें संविधान और लोकतंत्र पर खतरा लग रहा है. उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार 10 साल से पूरे देश में झूठ बोल रही है. उस झूठ से निजात दिलाने के लिए सिर्फ कानपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश के अंदर जो बयार चल रही है वो भाजपा के खिलाफ है और इस झूठ को सच में तब्‍दील करने के लिए गैर भाजपाई सांसदों को देश के अंदर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इन सबकी जरूरत है और उस जरूरत को पूरा करने के लिए कानुपर के गठबंधन के प्रत्‍याशी आलोक मिश्रा को भी हम लोग जिताने के लिए संकल्पित हैं. विकास के नाम पर लोग इकट्ठे हो रहे हैं : अजय कपूर भाजपा और समाजवादी पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा नेता अजय कपूर ने कहा कि भारत के 140 करोड़ लोग एक ऐसे नेता की चाहत रखते हैं कि जो देश का विकास करे. इस देश की इज्‍जत का मान रखे. उन्‍होंने कहा कि आज इस देश में पूरी दुनिया के परिवार के रूप में लोग इकट्ठे हो रहे हैं, विकास के नाम पर लोग इकट्ठे हो रहे हैं. देश के विकास को आगे बढ़ाने के नाम पर लोग इकट्ठे हो रहे हैं. उन्‍होंने कहा, “इस देश में एक ऐसा नेता पैदा हुआ, जिसका नाम नरेंद्र मोदी है, जो 140 करोड़ लोगों और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले हैं.” उन्‍होंने कहा कि हर वर्ग का काम करने के लिए कोई प्रधानमंत्री इस देश में आया है, जिससे प्रभावित होकर अजय कपूर जैसे हजारों लोग आज उनके साथ मोदीजी के परिवार के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं. कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी गूंजा कार्यक्रम के दौरान आम लोगों ने भी अपनी राय रखी. एक महिला ने कहा कि कानपुर में महिलाएं सुरक्षित हैं. उन्‍होंने कहा कि ऐसा महसूस नहीं होता है कि महिलाओं की सुरक्षा में कोई कमी है. भाजपा नेता अजय कुमार ने कहा कि आज रात 12 बजे यहां महिलाएं सुरक्षित घूमती हैं तो यह उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में घूम सकती हैं. आज से 10 साल पहले नहीं घूम सकती थी. उन्‍होंने दावा किया कि ऐसी कानून व्‍यवस्‍था आज तक नहीं हुई, जैसी योगी आदित्‍यनाथ की सरकार में है. वहीं कानपुर के एक नागरिक ने कहा कि भाजपा ने जिन्‍हें टिकट दिया है, उनके बारे में भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं जानते हैं कि वो कहां के हैं. उन्‍होंने सवाल किया कि क्‍या भाजपा में ऐसे कोई नेता नहीं है, जो कानपुर के निवासी हों और उन्‍हें टिकट दिया जाए. इसका जवाब देते हुए भाजपा नेता अजय कपूर ने कहा कि रमेश अवस्‍थी पैदा जरूर फर्रुखाबाद में हुए हों, लेकिन उनका यहां पर उनका घर है और वो यहां के रहने वाले हैं. विभाजनकारी काम करना, भाषण देना देश के हित में नहीं : अलीरामगोपाल यादव के राम मंदिर पर बयान को लेकर रूमी हसन ने कहा कि राम मंदिर के वास्‍तुशास्‍त्र और अन्‍य चीजों को लेकर के यह बयान दिया था. वास्‍तुशास्‍त्र को सभी सनातनी मानते हैं. इसे लेकर भाजपा नेता अजय कपूर ने कहा कि यह सनातन का और इस देश का अपमान है. इस देश में आप किसी का अपमान नहीं कर सकते हैं, जो इस देश में पैदा हुआ है, भगवान राम का नाम लेना उसका धर्म है. वहीं सुभाषिनी अली ने कहा कि हमारे दो शंकराचार्यों ने प्राण प्रतिष्‍ठा के वक्‍त बहुत कुछ कहा था. साथ ही उन्‍होंने कहा कि भगवान का नाम लेकर, धर्म का नाम लेकर एक पूरे समुदाय को घुसपैठिया घोषित करके चुनाव लड़ना इस देश के हित में नहीं है. इस तरह का विभाजनकारी काम करना, भाषण देना देश के हित में नहीं है. किसी भी समुदाय के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल नहीं होना चाहिए. वहीं अजय कपूर ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सबका काम, सबका विकास, हर धर्म का सम्‍मान करना है. ये भी पढ़ें :* NDTV इलेक्शन कार्निवल : इत्र के शहर कन्नौज में BJP या सपा किसकी महकेगी खुशबू? कैसा है वोटर्स का मूड * NDTV इलेक्शन कार्निवल : झांसी में अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग मुख्य चुनावी मुद्दा, कैसा है वोटर्स का मिजाज * NDTV इलेक्शन कार्निवल : उज्जैन में क्षिप्रा नदी, शिक्षा, स्वास्थ्य प्रमुख मुद्दा; जनता ने कहा- कांग्रेस और BJP ने नहीं उठाया कोई कदम

कानपुर में भाजपा ने रमेश अवस्‍थी को उम्‍मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने आलोक मिश्रा पर भरोसा जताया है. वहीं बसपा से कुलदीप भदौरिया को चुनाव मैदान में उतारा है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button