रायपुर। भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में आज 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
राजकीय शोक की अवधि में छग राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
सीएम साय का ट्वीट – ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। वे हमेशा भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के पक्षधर रहे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति।
Back to top button