छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

PM Awas Protest : भाजपा कार्यकर्ताओं पर फेंका आंसू गैस, विधानसभा में जमकर हंगामा, पुलिस बर्बरता का लगाया आरोप

रायपुर। PM Awas Protest प्रधानमंत्री आवास के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व हितग्राहियों ने बड़ा आंदोलन किया। इस आंदोलन में पुलिस ने लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दाग दिये। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हुआ और पुलिस की इस बर्बरता पर लोगों ने सवाल उठाए। वहीं गुरुवार को विधानसभा में यह मामला गूंजा। शून्यकाल के दौरान भाजपा ने इस बर्बर कार्रवाई पर चर्चा कराने की मांग की। लेकिन विधानसभा उपाध्यक्ष ने इंकार कर दिया। इसके बाद भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सदन की कार्यवाही बाधित होने के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

PM Awas Protest छत्तीसगढ़ को कलंकित करने वाली घटना : डॉ रमन

प्रश्नकाल PM Awas Protestमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कलंकित करने वाली घटना हुई है। 2019 से 2023 के बीच पीएम आवास की मांग को लेकर आंदोलन था। पीएम आवास योजना के स्वीकृत आवास के लिए राज्यांश नहीं देने का मामला है, इसलिए सारे काम रोककर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराई जाए।

फॉलो करें क्लिक करें

PM Awas Protest नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि हमारे नेताओं-कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पानी की बौछारें की गई। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर मिर्ची बम और आंसू गैस के गोले से घायल किया गया। लाठीचार्ज और बम गोले से हजारों कार्यकर्ताओं को चोट आई। शासन की दमनकारी नीति लोकतंत्र में उचित नहीं है।

विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने बुधवार को गृहमंत्री के वक्तव्य का हवाला दिया और भाजपा के स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

इसे भी पढ़े- aadhaar update : 10 साल पुराना आधार अपडेट जरूरी, अब सरकार ने दी सुविधा, तीन महीने तक फ्री में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button