स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
Uncategorized

आज नामांकन दाखिल करेंगे PM मोदी, CM विष्णुदेव साय समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल…

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट नामांकन दाखिल करेंगे। मोदी के नामांकन में छत्तीसगढ़ के सीम विष्णुदेव साय और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित और गठबंधन वाले 12 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

नामांकन के पहले सुबह करीब 9 बजे पीएम मोदी दशास्वमेध घाट पर मां गंगा को नमन कर सकते हैं। उनका क्रूज से नमो घाट तक जाना भी प्रस्तावित है। यहां से प्रधानमंत्री काल भैरव मंदिर जाएंगे और फिर वहां से नामांकन करने कलेक्ट्रेट जाएंगे। नामांकन के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

नामांकन कार्यक्रम में ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

पीएम मोदी के नामांकन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश के करीब 12 मुख्यमंत्रियों के शामिल हो सकते हैं। इसमें भाजपा शासित और गठबंधन वाले राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। नामांकन में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शामिल होंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी नामांकन में शामिल होंगे। वहीं एनडीए के प्रमुख घटक लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आदि भी नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे।

Bol CG Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button