छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
Prostitution CG : गांव में सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 महिला व 3 पुरुष गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा। Prostitution CG देह व्यापार का जाल अब गांवों में फैल गया है। पुलिस को इसकी शिकायत मिलने पर ठिकाने पर दबिश दी। मौके पर पुलिस ने अनैतिक व्यापार में संलिप्त 6 महिला और 3 पुरुष को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के पास आपत्तिजनक सामान जब्त किया गया है। ये कार्रवाई सिटी कोतवाली ने की है।
फॉलो कारों क्लिक करो
जानकारी के अनुसार, नाबालिग को देह व्यापार के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर पिसोद और लछनपुर गांव में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 9 लोगों को पकड़ा है। जिसमें 1 कोरबा, 2 रायगढ़ और 6 जांजगीर के रहने वाले हैं।
इसे भी पढ़े- Ratanpur Bandh : दुष्कर्म पीड़िता की मां को पुलिस ने किया जेल में बंद, भड़का हिंदू समाज