रायपुर संभागचुनावछत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़वासी कचरा साफ करना जानते हैं, राहुल, सोनिया, प्रियंका वाड्रा चाहें तो छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ लें- केदार कश्यप…

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूरी तैयारी नज़र आ रही है। भाजपा नेता लगातार प्रदेश के अलग अलग लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, वनमंत्री केदार कश्यप,वित्तमंत्री ओपी चौधरी और लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बेनूर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुँचे।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता दिखता सामान्य है। लेकिन जब वह देश और समाज के लिए कार्य करने के लिए निकलता है तो असामान्य कार्य भी बड़े उत्साह के साथ सरलता से पूरा कर सफलता पाते हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की डूबती नैय्या को राहुल, सोनिया व प्रियंका वाड्रा सहारा दें

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कहा कि जहां भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा प्रत्याशी घोषित करके चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस की डूबती नैय्या पर कोई सवार होने को तैयार नही है। कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों का अकाल पड़ा हुआ है।

इनके आलाकमान कुछ दिन पहले यहां पद यात्रा कर रहे थे या पद के लिए यात्रा कर रहे थे। वैसे छत्तीसगढ़वासी स्वच्छ भारत योजना के तहत कचरों की सफाई करना सीख गए हैं। छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता चाहें तो राहुलगांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा को छत्तीसगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर देना चाहिए।

मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को पूरा दुनिया देख रहा है। विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटियों को पूरा करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों को वाजिब देना का गारंटी विष्णुदेव साय सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है।

छत्तीसगढ़ की जनता जानता है कि विकास कार्य केवल भाजपा के सुशासन में संभव है। भाजपा जो कहती है वह करती है। इसलिए मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास है। अब की बार भाजपा 400 के पार बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी।

ऊर्जावान कार्यकर्ता आंधी तूफान और बारिश में भी डंटे रहे,कार्यकर्ताओं का जताया आभार

मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि हमारे भाजपा के कार्यकर्ता ऊर्जा और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हमारे अपने परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले जोड़दार बारिश हुई। लेकिन कोई भी कार्यकर्ता हतोत्साहित नही हुआ।
आंधी तूफान तेज बारिश में भी हमारा कार्यकर्ता सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसके लिए मंत्री केदार कश्यप ने सभी क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Bol CG Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button