

रायपुर। Rajesh munt tweet पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर भूपेश के नाम का अर्थ बताया है। अंग्रेजी के अक्षरों का क्रमवार दर्शाकर अर्थ बताया है। इसमें कोयला घोटाले से जुड़े लोगो के नाम का ज़िक्र किया गया है। हाल में ईडी की कार्रवाई में कांग्रेस नेताओं, व्यापारियों और अफसरों के नाम सामने आये थे।
फॉलो करें क्लिक करें
Rajesh munt tweet एक चेहरे पे कई चेहरे छुपा…
इन्हीं लोगों के नामों को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने गुरुवार को एक ट्वीट किया है। जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ट्वीट की क्रिएटिविटी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्वीट में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने लिखा “एक चेहरे पे कई चेहरे छुपा लेते हैं लोग..”!
ट्वीट के साथ फोटो में ईडी की लिस्ट में शामिल 7 नामों से मिलाकर BHUPESH लिखा गया है। ये सारे नाम सीएम भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने जाते हैं।


जानिए 7 नामों के बारे में
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट में BHUPESH के नाम पर क्रिएटिविटी कर भ्रष्टाचार पर हमला बोला है। आइये जानते हैं उन 7 नामों का, जिसे मिलाकर BHUPESH बना है। इन नामों में DHEBAR, GIRISH, SAUMYA, CORRUPTION, TUTEJA, SURYA, BISHNOI शामिल है। इसे एजाज अनवर ढेबर (महापौर), गिरीश देवांगन (कांग्रेस नेता), सौम्या चौरसिया (निलंबित उप सचिव), अनिल टुटेजा (अधिकारी), सूर्यकांत तिवारी (कोल व्यापारी), समीर बिश्नोई (IAS) के नाम से जोड़ा गया है।
ये सभी नाम ईडी की सूची में शामिल रहे हैं। इसमें से सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई जेल में हैं। वहीं एजाज ढेबर, अनिल टुटेजा, गिरीश देवांगन के ठिकाने पर ईडी जांच करने पहुंची थी।