छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Ramnavmi 2023 के अवसर पर वरदान केसरी द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन


बोल छत्तीसगढ़। Ramnavmi 2023 राजधानी रायपुर शहर में वरदान केसरी हिन्दू संगठन सनातन समाज के कार्य में कार्यरत एक युवाओं का संगठन है। रामनवमी के पावन अवसर पर वरदान केसरी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत श्री गजानन महाराज मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का सफल कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके लिए समिति के सदस्यों ने सभी भक्तगणों को साधुवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के वैशाख कुसरे, मनोज बोराडे, मनीष सिंघी, मयंक साहू, पुष्पेंद्र सिंह, मनीष वर्मा, गोविंद यादव उपस्थित थे।

Ramnavmi 2023

अनुमान है कि इस वर्ष रामनवमी की प्रत्यक्ष शोभायात्रा में 26 करोड़ लोगों ने भाग लिया जो कि गत वर्ष के 2 करोड़ से 13 गुना है। अगली रामनवमी पर यह कल्पनातीत होगा। दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की टोटल जनसंख्या बराबर रामभक्त एक दिन, एक साथ सड़कों पर होंगे। गतवर्ष की तुलना में इस बार पत्थरबाजी की घटनाओं में भी कमी आयी और अधिकांश यात्राओं में आंतरिक सुरक्षा की तैयारी भी थी। साहसिक कार्यक्रम और शारीरिक प्रदर्शन में वृद्धि हुई।

Ramnavmi 2023
Ramnavmi 2023 वरदान केसरी


केवल संख्या ही नहीं, गुणवत्ता में भी वृद्धि हुई। इस बार इकोसिस्टम और प्रशासनिक स्तर पर भी जो बाधाएं खड़ी की जाती हैं, उनमें कमी आयी। पंचमक्कारतत्त्व हतप्रभ है और जनता ने किसी की नहीं सुनी। आसेतु हिमाचल, अटक से कटक तक, सर्वत्र राममय। सबसे बड़ी बात, अपनी अलग समय सारणी वाले मठ मंदिरों ने भी समन्वय रखते हुए शोभायात्रा के हिसाब अपने कार्यक्रम आगे पीछे किये। राष्ट्र की एकात्मकता के तत्व के रूप में राम स्थापित होते जा रहे हैं।


धर्म समूहों का केंद्रीकरण हो रहा है, नवजागरण का विकेंद्रीकरण हो रहा है। छोटे कस्बे, स्थानों पर भी यह व्याप्ति दिखाई दी। इधर उधर उछलती छोटी लहरें बड़ी लहर में विलीन हो रही हैं। एक सुनामी बनने जा रही है। एक सामूहिक शक्ति प्रदर्शन के दिवस के रूप में रामनवमी का स्वतःस्फूर्त चयन हुआ है। यही वह इतिहास की विभाजक रेखा है जो अब हर बार आएगी, एक मूल्यांकन और चिह्न छोड़कर जाएगी। भविष्य का भाग्योदय का संकेत बिंदु है रामनवमी।

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button