भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। गोरक्षनगरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सांसद रवि किशन को स्टार प्रचारक बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में भोजपुरी को सुनने वालों की तादाद ज्यादा है।
भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं को शामिल किया है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन को जगह दी गई है।

यही कारण है कि भाजपा ने भोजपुरी के स्टार अभिनेता और गायक सांसद मनोज तिवारी को भी स्टार प्रचारक बनाया है। रवि किशन अब गोरक्षनगरी से जाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा का माहौल बनाएंगे।
रवि किशन ने स्टार प्रचारक बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। कहा कि देश में ऐतिहासिक विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी नेतृत्व ने सौंपा है। इसके लिए हृदय से आभारी हूं।
- युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
- मां का इलाज कराने जा रहा पूरा परिवार नाले में बहा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
- CGPSC SI मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी



