जगलदपुर विधानसभा टिकिट को लेकर कांग्रेस असमंजस में, रेखचन्द का रेखा कटने वाला है…
जगदलपुर ,17 अक्टूबर 2023 : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में संभाग का एकमात्र सामान्य सीट जगदलपुर में कांग्रेस का पेंच फंस गया है। दरअसल इस सीट पर चार प्रमुख दावेदार हैं, जिसमें वतर्मान विधायक रेखचंद जैन, राजीव शर्मा, मलकीत सिंह गैदू और जतिन जायसवाल का नाम शामिल है।


हालांकि जल्द ही किसी एक नाम की घोषणा होने की उम्मीद है, क्योकि नामांकन के लिए अब मात्र तीन दिन का समय ही बचा हुआ है। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मलेकीत सिंह गैदू के लिए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, जतिन जायसवाल के लिए उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और वतर्मान विधायक रेखचंद जैन व राजीव शर्मा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगे हुए हैं।
हालांकि मामला फिलहाल दिल्ली में अटका हुआ है, और सभी को किसी एक नाम की घोषणा होने का इंतजार है। अब देखना “यह है कि इस हाईप्रोफाइल सीट में पार्टी किस नेता पर भरोसा जताती है। फिलहाल अब तक यही समझ में आया है कि रेखचन्द का राजनीतिक रेखा कटने वाला है।