छत्तीसगढ़चुनावराजनीतिरायपुर संभाग

सागर सिंह बैस ने छत्तीसगढ़िया लोगों से की मारपीट , अरुण साव ने किया शिकायत…

लोरमी। छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है.इस बीच लोरमी विधानसभा से खबर सामने आ रही है. यहाँ विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को दूसरे चरण के बीच कुछ मतदान केंद्रों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हो गया है. ऐसा ही वाकया लोरमी नगर पंचायत के बूथ क्रमांक 92 और 93 में देखने को मिला, जहां जनता जोगी कांग्रेस पार्टी के नेता सागर सिंह बैस व कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ BJP कार्यकर्ताओं से विवाद किया।

जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्र के 92, 93 के बाहर 100 मीटर के अंदर ईवीएम का डमी मशीन लेकर प्रचार का आरोप लगाते हुए सागर सिंह बैस ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस घटना का निंदा करते हुए कहा कि सागर सिंह बैस ने अपने प्रवृत्ति का परिचय दिया है। उनके इस गुंडा चरित्र से लोरमी की जनता भलीभांति परिचित है।

वहीं कार्यकर्ताओं के साथ हुए मारपीट व बत्तमीजी के लिए कार्रवाई की मांग करते हुए साव की बहस उपस्थित अधिकारी से हो गयी। साव ने कहा कि आप हमें नया नया कानून मत सिखाईये।

क्या कुछ हुआ देखें वीडियो

Bol CG Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button