Uncategorized

सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने जताई बाबा के खिलाफ़ चुनाव लड़ने की इच्छा

अंबिकापुर , 23 अक्टूबर 2023 : कांग्रेस से टिकट कटने के बाद बलरामपुर के सामरी पाला बदल के विधायक चिंतामणि महाराज ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अंबिकापुर सीट से उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (टीएस बाबा) के • विरुद्ध चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि भाजपा यदि उन्हें अंबिकापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करती है। तो वे भाजपा के साथ हो जाएंगे।

इधर, भाजपा ने छह महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में सरगुजा संसदीय सीट से टिकट देने के आश्वासन के साथ भाजपा में प्रवेश का प्रस्ताव उन्हें दिया है। चिंतामणि महाराज दो बार से कांग्रेस के विधायक हैं लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। सामरी सीट से कांग्रेस ने नए चेहरे विजय पैकरा पर पार्टी ने दांव लगाया है।

रविवार को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल हेलीकाप्टर से कुसमी पहुंचे। उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा के संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव सहित अन्य स्थानीय नेता भी चिंतामणि महाराज के आश्रम श्रीकोट पहुंचे। भाजपा के नेता यहां मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के साथ ही चिंतामणि महाराज से अलग से मुलाकात की। यह एकांत चर्चा लगभग 20 मिनट तक चली।

कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगठन में बिखराव और विधायक चिंतामणि महाराज को लेकर कहा कि बहुत लोगों की बात होती रहती है। बहुत सारी हवाबाजी भी – होती रहती है लेकिन इसमें अब तक कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही है। बहुत सारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों के बारे में बहुत सारी गासिप चलती रहती है, हमको ध्यान नही देना है।

कांग्रेस में ही रहे महाराज : टी एस सिहदेव

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा में शामिल होना चिंतामणि • महाराज की इच्छा है। हम लोग तो चाहेंगे कि वे कांग्रेस की रीति-नीति से विचारों और मन से जुड़े हुए हैं, इसलिए कांग्रेस में ही रहें। आज स्थिति अगर दूसरी है तो उन्हें परिवार इतनी जल्दी नहीं छोड़ना चाहिए।

चिंतामणि के साथ अन्याय हुआ : बृजमोहन

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चिंतामणि महाराज के साथ अन्याय हुआ है। वे दुखी हैं। इसी दुख में सहभागी बनने के लिए वे गए थे। यह पूछने पर कि क्या भाजपा चिंतामणि महाराज के साथ न्याय , करेगी बृजमोहन ने खुद सवाल दाग दिया कि क्या कांग्रेस पार्टी उनके साथ न्याय करेगी। चिंतामणि महाराज भाजपा के विचारों से पहले भी सहमत थे और आगे भी सहमत रहेंगे। भाजपा प्रवेश को लेकर बृजमोहन ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

चिंतामणि ने दी जानकारी

भाजपा नेताओं के श्रीकोट आश्रम पहुंचने के कारणों को संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने खुद सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से प्रवेश का प्रस्ताव दिया गया है। उन्हें आश्वस्त किया गया है कि यदि वे पार्टी में प्रवेश कर लेते हैं तो लोकसभा चुनाव में सरगुजा से प्रत्याशी बना दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली आलाकमान भी राजी हैं। छह माह बाद क्या परिस्थिति बनेगी, इसे कोई नहीं जानता। इसलिए मैंने सुझाव रखा है कि भाजपा ने अंबिकापुर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

Bol CG Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button