केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुँचे रायपुर, राजनांदगांव के लिए रवाना
छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद यह पहली बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं. रायपुर एयरपोर्ट में बीजेपी के नेता कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. गृहमंत्री शाह रायपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना हो गए हैं.
भाजपा को छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सत्ते में वापस लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेता वोट मांगने छत्तीसगढ़ समेत रायपुर में बार-बार पहुँच रहे हैं. अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल के दौरान उपस्थित रहेंगे, बाद में शाह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

पहले चरण के लिए 20 सीटों के प्रचार की शुरूआत भाजपा 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से करेगी. इसके लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर आए हैं. छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद यह पहली बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं। राज्य में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।
पार्टी ने सिंह को राजनांदगांव सीट से चुनाव मैदान में उतारा है जहां पहले चरण में मतदान होगा। सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश के करीबी कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन चुनाव मैदान में हैं। शाह रमन सिंह के नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद रहेंगे तथा इसके बाद दोपहर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह पहली बड़ी रैली है। शाह पिछले लगभग तीन महीनों से लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें की तथा रैलियों को संबोधित किया।

नामांकन में शामिल होने के बाद शाह राजनांदगांव में विशाल रैली और आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे लगभग 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे. जहां से वे दोपहर 2 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहले चरण की सभी 20 सीट समेत 85 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सत्ताधारी दल कांग्रेस ने पहले चरण की 19 सीट समेत 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
- आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….
- अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..
- सेवा की कहानी : तीर-धनुष से टेक्नोलॉजी तक किसन की उड़ान, दंतेवाड़ा के जंगलों में बसे गांव का पहला ग्रेजुएट, आज नवा रायपुर में आईटी सेक्टर में बना रहा अपनी पहचान…..



