छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

भखारा में परिवर्तन यात्रा को शिवरतन,महेश अजय ने किया संबोधित, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

रायपुर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज पाटन में प्रेस कांफ्रेंस करने के पश्चात आगे बढ़ी। यात्रा की पहली जनसभा भखारा में आयोजित की गई। बरसते पानी के बीच जनसभा में क्षेत्रवासियों का उत्साह देखने को मिलरहा है। परिवर्तन यात्रा में शामिल यात्रा संयोजक शिवरतन शर्मा, सह संयोजक महेश गागड़ा, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने सभा को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा ने धान खरीदी को लेकर भूपेश सरकार की पोल खोल दी। धान खरीदी और समर्थन मूल्य को लेकर, गिरदावरी गड़बड़ी, रकबा कटौती, वर्मी कंपोज के नाम पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जनता  को धोखा देने का काम किया है।

परिवर्तन यात्रा

शिवरतन शर्मा ने कहा कि धान खरीदी का 80% राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिया जाता है। शर्मा ने आरोप लगाया कि रेडी टू ईट की बहनों का काम छीनने का काम भूपेश सरकार द्वारा किया गया है। स्वसहायता समूह का कर्ज माफ करने का वादा इन पांच सालों में पूरा नही हुआ,बेरोजगार युवाओं को रोजगार और नौकरी के नाम पर लगातार झूठ बोलने और ठगने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है।

फॉलो करें क्लिक करें

  शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास से गरीबों को वंचित करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। छत्तीसगढ़ में गौठान के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा हैं, बिजली बिल आधा के नाम पर ठगा गया बिजली बिल में वृद्धि हो गई, निराश्रित पेंशन का आज आता पता नहीं हैं।

यात्रा के सह प्रभारी महेश गागड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर दंतेवाड़ा से यात्रा निकली है। यात्रा के पहले दिन से लगातार बारिश में भी यात्रा चल रही है। हमारे इस परिवर्तन यात्रा को इंद्रा देव का आशीर्वाद मिल रहा है। गागड़ा ने कहा कि सरगुजा,जशपुर बस्तर सहित पूरे प्रदेश में भूपेश सरकार का कुशासन,अत्याचार का बोल बाला है। आप सबका समर्थन इस बरसते पानी में भी दिख रहा है। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। घोषणा पत्र के वादों को लेकर महेश गागड़ा ने कहा कि कांग्रेस के इस भ्रष्ट सरकार को आज पांच साल होने जा रहा है लेकिन इन पांच वर्षों मद अपने घोषणा पत्र के एक भी वादे को सरकार पूरा नही कर पायी।

बस्तर में आउटसोर्सिंग स्थानीय युवाओं को नौकरी नही

महेश गागड़ा ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश के युवाओं को भूपेश ने ठगा है। बस्तर में आउटसोर्सिंग चल रहा है। नौकरियों से स्थनीय युवाओं को वंचित रखा जा रहा है।  तेंदू पत्ता की खरीदारी में भी भ्रष्टाचार हुआ है। बस्तर की महिलाएं परेशान हैं। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ ठगी की है। स्व सहायता समूह के कर्ज माफ करने के बजाए आज स्व सहायता समूह के महिलाओं से काम छिनने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। गागड़ा ने कहा कि बूढ़े बुजुर्ग महिलाओं का पेंशन खाने वाली ऐसे भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश में हमको भाजपा की सरकार बनानी है।


क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। अजय चंद्राकर ने कहा कि ये भूपेश बघेल की सरकार भ्रष्ट सरकार है। मुख्यमंत्री बघेल ने एक भी वादा पूरा नही किया। जनता को धोखा देने लूटने का काम भूपेश बघेल के द्वारा किया गया है। छत्तीसगढ़ के खजाना को लूटने को काम कांग्रेस सरकार ने किया है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में अपने ही सरकार के खजाने को लूटने वाली इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का दिन अब पूरा हो गया है। चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने हर विभाग को लूटने का काम किया है। शराब घोटाले की कहानी तो छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा जान रहा है।शराब घोटाला में ₹10000 करोड़ से अधिक का घोटाला इस कांग्रेस सरकार ने किया है।

प्रियंका के योग्यता से CM भूपेश चकित और छत्तीसगढ़ के युवाओं की योग्यता गोबर बीनने के लिये

अजय चंद्राकर ने कहा कि CM भूपेश ने बयान दिया है कि प्रियंका गांधी के योग्यता को देख चकित हूँ। CM बघेल जी बताएं कि छत्तीसगढ़ की बेटियां,हमारी बहने जो प्रदेश के लिए खेलती हैं उनको कितनी सुविधा राज्य सरकार के द्वारा दिया गया। इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने खिलाड़ियों के हक का पैसा खाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ के युवाओं से गोबर बिनवाया जा रहा है। लट्टू चलवाया जा रहा है औऱ छत्तीसगढ़ का रेत खदान कौन चलायेगा? अनवर ढेबर, एजाज ढेबर। ये मुख्यमंत्री बघेल के नौ रत्नों में एक हैं। जिनके कर्मों की गाथा छत्तीसगढ़ के लोगों को जानना जरूरी है।
इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ यात्रा आगे बढ़ रही है। नवम्बर 2023 में प्रदेश की जनता विकास के लिए कांग्रेस सरकार को बदलने वाली है।

इसे भी पढ़ें https://bolchhattisgarh.in/priyanka-vadra-should-not-tell-the-stories-of-h/

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button