राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में वॉशिंगटन में कार रैली, जय श्री राम के लगाए नारे

हिंदू अमेरिकी समुदाय के लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर में अगले साल होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में वॉशिंगटन के एक उपनगर में कार रैली का आयोजन किया।
इस दौरान हिंदूओं समुदाय के लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। आयोजकों ने बताया कि शनिवार दोपहर समुदाय के लोग ‘फ्रेडरिक सिटी मैरीलैंड’ के पास ‘अयोध्या वे’ में श्री भक्त अंजनेय मंदिर में एकत्र हुए और इस रैली के साथ ही भारत में राम मंदिर के निर्माण की खुशी में महीने भर के कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई।
‘विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका डीसी’ इकाई के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने कहा, ‘‘हिंदुओं के 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम मंदिर का उद्घाटन (मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा) किया जा रहा है और हम इसी खुशी में अगले साल 20 जनवरी को लगभग 1,000 अमेरिकी हिंदू परिवारों के साथ वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक उत्सव आयोजित कर रहे हैं। उत्सव में राम लीला आयोजित की जाएगी, श्री राम की कथाएं सुनाई जाएंगी, श्री राम की पूजा की जाएगी, भगवान श्री राम एवं उनके परिवार के लिए भजन गाए जाएंगे।”
उन्होंने कहा, ‘‘इस उत्सव में अलग-अलग आयुवर्ग के लोग भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित लगभग 45 मिनट की ऐसी प्रस्तुति देंगे जो अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को समझ आ सके।” सह-आयोजक और एक स्थानीय तमिल हिंदू नेता प्रेमकुमार स्वामीनाथन ने तमिल भाषा में भगवान श्री राम की स्तुति की और अमेरिका में 20 जनवरी को आयोजित होने वाले उत्सव में सभी परिवारों को आमंत्रित किया।
- मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
- वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….
- वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….
- आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….
- सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….



