SS Rajamouli की Varanasi की लीक हुआ, 80 प्रतिशत शूटिंग हुई पूरी

मुंबई। फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu), ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और वर्सेटाइल एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से महेश बाबू का एक शूटिंग वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।80 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है पूरीबता दें कि एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने इस फिल्म को लेकर कई सारी दिलचस्प जानकारियां शेयर की हैं. लगभग 1200 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट की अब तक 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है. राजामौली ने अपनी इस ड्रीम प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए ये स्पष्ट किया है।
उनका कहना है कि सबसे चुनौतीपूर्ण और विशाल पैमाने वाले जितने भी एक्शन सीन्स थे, उन्हें सफलतापूर्वक शूट कर लिया गया है।अब सिर्फ ड्रामेटिक सीन्स और पैचवर्क की शूटिंग बची है।जिसे इस साल सितंबर-अक्टूबर पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम भी फिलहाल जारी है। इस फिल्म में हॉलीवुड स्तर का CGI और VFX इस्तेमाल किया जा रहा है।



