टीम इंडिया की सबसे बड़ी उम्मीद विराट कोहली आउट और स्टेडियम में छा गया मातम, अनुष्का भी सन्न

अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 फाइनल से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पैट कमिंस ने कहा था कि वह और उनकी टीम एक लाख 32 हजार फैंस को सन्न करना जानते हैं। पैट कमिंस ने एक बार ऐसा कर भी दिया। उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया की सबसे बड़ी उम्मीद विराट कोहली को जब आउट किया तो हर कोई हैरान रह गया। स्टेडियम में मातम छा गया और कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भी सन्न रह गईं।
दरअसल, 26वें ओवर में विराट कोहली ने 56वीं गेंद पर हाफ सेंचुरी जड़ी तो वीआईपी बॉक्स में बैठीं अनुष्का ने खड़े होकर तालियों के साथ अपने प्यार का इजहार किया। यह मुश्किल में आई बहुमूल्य हाफ सेंचुरी थी। उम्मीद थी कि कोहली अपने वनडे करियर का एक और शतक पूरा करेंगे, लेकिन वह फैंस को निराश कर गए। 28वें ओवर में गेंदबाजी करने आए पैट कमिंस की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।

शॉर्ट ऑफ द लेंथ डिलिवरी थी और कोहली ने पंजे पर उछलते हुए कंट्रोल्ड शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरुनी किनारा लेते हुए स्टंप्स में घुस गई। वह पूरी तरह हैरान रह गए। दूसरी ओर, पूरे स्टेडियम में मातम छा गया। हर किसी को पता था कि यह विकेट भारत के लिए कितना मायने रखता था। वहीं, पैट कमिंस और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जश्न में डूबे हुए थे। अनुष्का शर्मा के चेहरे की खुशी उड़ गई थी।
धाकड़ बल्लेबाज और टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर विराट कोहली ने 63 गेंदों में 4 चौके की मदद से 63 रन बनाए। इस तरह से भारत का चौथा विकेट 148 रनों पर गिरा। इससे पहले रोहित शर्मा (47), श्रेयस अय्यर (4) और शुभमन गिल (4) पवेलियन लौट चुके थे। बता दें कि भारतीय टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
- युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना, मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में युवा उड़ान कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा, रोजगार और खेल के अवसरों पर हुआ संवाद….
- पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….
- अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….
- उद्योग मंत्री ने कोरबा में बरेठ समाज को दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन….
- सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
