प्रदेश में लगातार बढ़ते ठंड में लग सकता है ब्रेक
72 घंटे में अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना

- अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ने की संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बढ़ते ठंड में ब्रेक लग सकता है। यहां के अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ने की संभावना है। इससे ठिठुरने वाली ठंड कम होगी।
मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेशभर में सुबह-सुबह और रात के समय ठंड लग रही है। इसके साथ ही ग्रामीण और आउटर क्षेत्रों में ज्यादा ठंड है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों यानी कि 72 घंटे में अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। इसके साथ प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। इससे प्रदेश में पढ़ने वाली ठंड कम होगी। हालांकि वातावरण में नमी बढ़ेगी, लेकिन ठंड कम होगी। इसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा।

छत्तीसगढ़ में 72 घंटे में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। बीते दिनों शुक्रवार को रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। इससे अंबिकापुर क्षेत्र सबसे अधिक ठंड रहा।
राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यहां मौसम साफ रहेगा। रायपुर की अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड कम होगी। तीन दिनों के बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।
- रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…
- कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..
- जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..
- खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….
- कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन….



