UN Population Report : भारत जनसंख्या में बना नंबर वन, चीन को पछाड़ा
![UN Population Report](https://bolchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2023/04/UN-Population-Report.jpg)
![UN Population Report](https://bolchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2023/04/UN-Population-Report.jpg)
UN Population Report भारत ने जनसंख्या के मामले में खास रिकार्ड बनाया है। इस मामले में विश्व के सभी देशों को पछाड़ दिया। संयुक्त राष्ट्र की जनसंख्या रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में हिंदुस्तान ने इस मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है।
UN Population Report चीन दूसरे नंबर पर
UN Population Report के अनुसार, अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है जबकि 142.57 करोड़ के साथ चीन दूसरे नंबर पर खिसक गया है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है।
फॉलो करें क्लिक करें
![UN Population Report](http://bolchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2023/04/UN-Population-Report.jpg)
![UN Population Report](http://bolchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2023/04/UN-Population-Report.jpg)
UN Population Report में बताया गया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है। यहां एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है, महिलाओं का 74 साल है। ये रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है।
दुनिया की आबादी 8 अरब
UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। UN Population Report शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। हम तकनीकी मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं।
भारत में सबसे ज्यादा युवा आबादी
UN Population Report में बताया कि भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। इसके बाद 10-19 साल तक के 18 फीसदी लोग हैं। 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26 फीसदी है। लेकिन भारत में 15-64 साल के बीच लगभग 68 परसेंट है। यानी भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है। चीन में हालाल खराब हो गए हैं। यहां पर 20 करोड़ लोग तो 65 साल से अधिक है।
एक बच्चे की नीति से चीन की आबादी घटी
चीन अपने एक बच्चे की नीति से परेशानी में घिर गया है। चीन अपनी बूढ़ी आबादी से परेशान हो चुका है। वहां पर जनसंख्या बढ़ाने के लिए सरकार हर रोज नए-नए प्रलोभन दिए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी यहां पर लोग एक बच्चे से ज्यादा पैदा नहीं कर रहा। अब तो यहां अविवाहित भी बच्चा पैदा कर सकते हैं, उसको वो सारी सुविधाएं मिलेंगी जो एक शादी-शुदा कपल के बच्चे को मिलती है।
इसे भी पढ़े- India Apple Store : भारत में खुला पहला एपल स्टोर, सीईओ कुक ने इस अंदाज में ग्राहकों का किया स्वागत