छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भूपेश बघेल सिर्फ नेमप्लेट लगाने निकले हैं, शहर में विकास तो किया नहीं, घर से कार्यकर्ताओं को उठा रहे : मूणत

रायपुर। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बुधवार को भूपेश सरकार की तानशाही रवैया पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भेंट मुलाकात के बहाने चेहरे चमकाने के लिए ये लोग निकले हैं, और हमारे कार्यकर्ताओं को घर से गिरफ्तार करा रहे हैं। इन लोगों को पता है, इन्होंने कुछ किया नहीं, तो क्या विकास दिखाएंगे। सड़क पर धूल उड़ रही है। राजधानी की सड़कों में जानलेवा गड्ढे है। अब इस धूल में ये सरकार भी उड़ने वाले हैं। इन्हें इस बात का डर हैं, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दबाना चाहते हैं।

फॉलो करें क्लिक करें

पूर्व मंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात करने पर कोई आपत्ति नहीं है। इस पर हमने कुछ नहीं बोला। लेकिन भाजपा पार्षदों को घर से पुलिस ने उठा लिया, एक नहीं तीन पार्षदों को घर से उठा लिया। इसका हम गुढ़ियारी थाना में विरोध करने आए हैं। हमने कड़ी आपत्ति जताई है।

राजेश मूणत
राजेश मूणत

मूणत ने कहा कि ये लोकतंत्र में भेट करने आ रहे हैं। लेकिन उसी क्षेत्र के पार्षदों को उठा लिया।  हमने तो कुछ विरोध नहीं किया। और नही इसकी घोषणा की है। इसके बावजूद इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। कुछ किया होता तो थाने में बुलाते लेकिन घर से ही उठा लिया। ये लोकतंत्र का हनन है। लोकतंत्र में ऐसा होता नहीं है। ये सरकार की तानाशाही है।

इन लोगों ने तो कुछ काम किया ही नहीं, काम किया होता वे बताते। रायपुर की जनता पूछ रही है कि आपने शहर के लिए क्या है। भाजपा के शासन काल में सब विकास कार्य हुआ है। शहर में ओवरब्रिज बनी है। सड़क बनी है। ये लोग तो सिर्फ नामकरण करने लिए घूम रहे हैं।

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़े- heat stroke death : लू लगने से 13 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button