छत्तीसगढ़चुनावदुर्ग संभागराजनीति
भूपेश कक्का के राज में बेमेतरा बना लव जिहाद का केंद्र, भाजपा सरकार भुवनेश्वर की हत्या करने वाले हर व्यक्ति को चुन-चुनकर जेल में डालेगी : अमित शाह
साजा में अमित शाह ने जनसभा के दौरान कहा की भाजपा सरकार भुवनेश्वर साहू की हत्या करने वाले हर व्यक्ति को चुन-चुनकर जेल में डालेगी। भूपेश कक्का के राज में बेमेतरा लव जिहाद का एक केंद्र बन गया था।
साहू समाज, लोधी समाज और गोंड समाज की बेटियां इनके निशाने पर हैं, लेकिन भूपेश सरकार कुम्भकर्ण की नींद सो रहे हैं। उनको केवल आप और आपका वोट ही जगा सकता है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। पहले चरण में भूपेश कक्का का सूपड़ा साफ हो गया है। पहले चरण के मतदान ने ये तय कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने वाली है।

ईश्वर साहू केवल एक प्रत्याशी नहीं हैं, बल्कि ये प्रतीक हैं न्याय की लड़ाई का
सट्टेबाज भी अब कह रहे हैं कि सट्टेबाजी करने वाली ये सरकार छत्तीसगढ़ से जा रही है। हमारे भाई ईश्वर साहू केवल एक प्रत्याशी नहीं हैं, बल्कि ये प्रतीक हैं न्याय की लड़ाई का। भूपेश कक्का की सरकार के कार्यकाल में ही साम्प्रदायिक तत्वों में भाई ईश्वर साहू के बेटे भुवनेश्वर को मार डाला था। भूपेश बघेल की सरकार ने इन्हें रुपये और नौकरी देने की कोशिश की। लेकिन इन्होंने इतनी गरीबी में भी वो सब ठुकराते हुए कहा कि मुझे केवल न्याय चाहिए।
- अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म अब OTT पर उपलब्ध, राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान मिला
- छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी, वज्रपात भी होगा
- राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान…..
- सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
- सफलता की कहानी: धान छोड़ मूंगफली की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी…..



